Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonwbhadra: सिंचाई बन्धु की बैठक 10 नवंबर को, किसानों की समस्याओं पर होगा मंथन

बढ़ौली स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी बैठक

सोनभद्र, 04 नवंबर। जनपद में किसानों की सिंचाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आगामी 10 नवंबर को सिंचाई बन्धु की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह, बढ़ौली, रॉबर्ट्सगंज में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगी। इसकी अध्यक्षता सिंचाई बन्धु के जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाण्डेय करेंगे।

अधिशासी अभियन्ता एवं सचिव, सिंचाई बन्धु सोनभद्र ने बताया कि शासनादेश के अनुपालन में प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को सिंचाई बन्धु की बैठक आयोजित की जाती है। इसी क्रम में नवंबर माह की बैठक में किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श कर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण पर जोर दिया जाएगा।

बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित की गई है, ताकि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 13 अक्टूबर को आयोजित पिछली बैठक में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण की आख्या अनिवार्य रूप से सात दिवस के भीतर उपलब्ध कराएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |