Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में महर्षि आर्यभट्ट लैब का शुभारंभ, बच्चों में वैज्ञानिक सोच को मिलेगा बढ़ावा।

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में शनिवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने महर्षि आर्यभट्ट लैब का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और नवाचार की भावना विकसित करना है।

महर्षि आर्यभट्ट लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक गतिविधियों के जरिए विज्ञान की बारीकियों को समझने का अवसर मिलेगा। इससे बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ने के साथ ही उनकी जिज्ञासा, रचनात्मकता और खोजपरक सोच को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

जिला प्रशासन की इस पहल को विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रयोगों के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया बच्चों को विषयों को बेहतर ढंग से समझने और नई चीजों को जानने के लिए प्रेरित

करेगी।

महर्षि आर्यभट्ट लैब की स्थापना से उच्च प्राथमिक स्तर पर ही विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और भविष्य में नवाचार के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी,बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय , प्रधानाध्यापक सरोज शर्मा, सहायक अध्यापक प्रिया घोष, अनुदेशक, प्रतिभा,प्रेम लता,वीना श्रीवास्तव,राजेश द्विवेदी,वरुण त्रिपाठी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |