Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: धान खरीद के लिए फार्मर आईडी और भूमि विवरण का पंजीकरण अनिवार्य, सोनभद्र में 86 क्रय केंद्र स्वीकृत

1.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित, अब तक 1,579 किसानों ने कराया पंजीकरण।

सोनभद्र, 04 नवम्बर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शासन की ओर से जनपद सोनभद्र को 1.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए जनपद में कुल 86 धान क्रय केंद्रों को अनुमोदन प्रदान किया गया है। धान बिक्री में किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए किसानों की फार्मर आईडी एवं भूमि विवरण का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिन किसानों की फार्मर आईडी बनी हुई है, उसमें दर्ज सभी कृषि भूमियों का विवरण पंजीकरण में शामिल किया जाएगा। जिन भूमियों पर क्रॉप सर्वे के माध्यम से फसल का विवरण उपलब्ध नहीं है, वहां किसान स्वयं फसल का चयन कर सकेंगे। किसान द्वारा भरे गए फसल विवरण को सत्यापित माना जाएगा। हालांकि, क्रॉप सर्वे और किसान द्वारा दर्ज फसल के विवरण में अंतर पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के लॉग-इन पर सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। यह व्यवस्था पूर्व में हुए पंजीकरण और वर्तमान पंजीकरण दोनों पर लागू होगी।

उन्होंने बताया कि यदि फार्मर आईडी में किसान की सभी भूमियों का विवरण दर्ज नहीं है तो किसान https://upfr.agristack.gov.in पोर्टल पर शेष भूमि जोड़ने के बाद ही पंजीकरण लॉक कराएं। जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी नहीं बनी है, वे पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पंजीकरण करा सकते हैं। ऐसे किसानों से सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापन के बाद ही धान खरीद की जाएगी।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी के अनुसार, जनपद में अब तक 1,579 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें से 761 किसानों का सत्यापन पूरा हो चुका है। वहीं, स्वीकृत 86 क्रय केंद्रों में खाद्य विभाग के 46, पीसीएफ के 34, भारतीय खाद्य निगम के दो तथा मंडी समिति के चार केंद्र शामिल हैं।

धान खरीद से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए खाद्य एवं रसद विभाग का टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया गया है। इसके अलावा किसान कन्हैया लाल (मोबाइल नंबर 8707584948) तथा गौरव श्रीवास्तव (मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8423740554) से भी संपर्क कर सकते हैं। अधिकारियों से संपर्क का समय सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक तथा दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपनी फार्मर आईडी, भूमि विवरण और पंजीकरण की प्रक्रिया समय से पूरी कर लें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |