Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: सोनभद्र में सोन अर्थ दीपावली सरस मेले का भव्य शुभारंभ, 40 स्टॉलों पर सजे स्थानीय उत्पाद

डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने किया उद्घाटन, छह नवंबर तक चलेगा मेला

सोनभद्र। डाइट मैदान उरमौरा में बुधवार को तीन दिवसीय सोन अर्थ दीपावली सरस मेला-2026 का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने फीता काटकर किया। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला मिशन प्रबंधन इकाई (एनआरएलएम) द्वारा आयोजित इस मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए कुल 40 स्टॉल लगाए गए हैं।

उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ ही बिक्री के लिए बेहतर मंच मिलता है। इससे महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा मिलता है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं।

उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अधिक से अधिक बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मेले का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मजबूत करना, उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाना है।

चार से छह नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में विभिन्न प्रकार के घरेलू एवं स्थानीय उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। मेले के दौरान सोन अर्घ्य ब्रांड का शुभारंभ भी किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इस अवसर पर डीसी मनरेगा रविन्द्र सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे मेले में पहुंचकर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदारी करें और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में सहयोग प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |