Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखडः स्थानांतरित एडीएम एनएस नबियाल को दी गई भावभीनी विदाई


उत्तराखड । चमोली स्थानांतरित हुए अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल को सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने उनके सरल स्वभाव, सहज व्यवहार एवं प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए जनपद में उनके साथ किए गए कार्यों और योगदान को याद किया तथा उनकी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि नबियाल ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सहजता एवं कुशलता के साथ किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |