11 दिसंबर से शनि चलेंगे सीधी चाल: 138 दिन बाद मार्गी होकर इन 4 राशियों के जीवन में लाएंगे सकारात्मक बदलाव
November 16, 2026
न्याय के देवता शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में अपनी सीधी चाल शुरू करने जा रहे हैं। शनि के मार्गी होते ही उन राशियों की सोई हुई किस्मत चमक उठेगी, जिन्हें अब तक कार्यों में लगातार रुकावटों या संघर्षों का सामना करना पड़ रहा था। आइए जानते हैं कि शनि की यह सीधी चाल किन भाग्यशाली राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और सफलता लेकर आ रही है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल अनुकूल साबित होगी। 12 दिसंबर से आपके अटके काम पूरे होने लगेंगे। मानसिक परेशानियों का बोझ कुछ कम होगा। जो आप अंदरूनी बेचैनी महसूस कर रहे थे उससे धीरे-धीरे राहत मिलना शुरू हो जाएगी। आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से कर पायेंगे।
उपाय: शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ साबित होगा। पेशेवर जीवन में तरक्की मिलेगी। जीवन में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव आने शुरू हो जायेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होने की संभावना है। काम में की गई मेहनत रंग लाएगी।
उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ पर काले तिल मिले पानी से अर्घ्य दें।
कर्क राशि
शनि के मार्गी होते ही कर्क राशि वालों के अटके काम बनने शुरू हो जायेंगे। किसी काम में बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि आप किसी उच्च अध्ययन से जुड़े हुए हैं तो शनि का मार्गी होना आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक से धन प्राप्ति के भी शुभ योग बनेंगे।
उपाय: शनिवार को शनि से जुड़ी चीजों का दान करें।
सिंह राशि
शनि का मार्गी होना आपके आर्थिक मामलों के लिए शानदार रहेगा। यदि आप लंबे समय से किसी कर्ज के बोझ से परेशान हैं तो अब इससे आपको राहत मिल सकती है। आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं। नई नौकरी के भी शुभ योग बन रहे हैं।
उपाय: शनिवार के दिन काले तिल बहते पानी में अर्पित करें। इससे जीवन की कई परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।
