Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: जिलाधिकारी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्व-गणना के लिए किया जागरूक


उत्तराखड । जनगणना कार्यक्रम के तहत आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया, इसके महत्व एवं ऑनलाइन पंजीकरण के संबंध में जागरूक करेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनपदवासियों से निर्धारित समयावधि में स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्व-गणना से जनभागीदारी बढ़ेगी और जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल एवं व्यवस्थित होगी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्वयं स्व-गणना करने तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इसके लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |