सिंहपुर: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, चांद ट्रेवल्स ने जीती ट्रॉफी
November 16, 2026
सिंहपुर/अमेठी। इन्हौना क्षेत्र के पूरे जय लाल दुबे में युवा शक्ति क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का भव्य समापन रविवार, 15 नवंबर को रोमांचक ग्रैंड फिनाले मुकाबले के साथ हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भीखीपुर और चांद ट्रैवल्स की टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चांद ट्रैवल्स की टीम ने जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में चांद ट्रैवल्स की जीत पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन में पहुंचे अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। साथ ही खेलों से आपसी भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश त्रिपाठी , तिलोई विधानसभा), समाजसेवी नेता रामकिशोर त्रिवेदी (बबलू भैया), रमेश प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता बच्चू लाल यादव, सुनील पासी (मंडल महामंत्री भाजपा, सिंहपुर), अनलेस प्रधान, अरुण डॉक्टर, सरवन डॉक्टर, शिव , शेखर शुक्ला और सूर्यांश सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगमौजूदटूर्नामें को सफल बनाने में आयोजन कमेटी के सदस्य सौरभ यादव, प्रियांशु त्रिवेदी (पत्रकार), कृष्णकांत, विवेक, रमाकांत, परम, पुलक, दिनेश, अनुराग और विकास यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कमेटी की ओर से सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्रिकेट को लेकर युवाओं में जबरदस्त जुनून और प्रतिभा मौजूद है।
