Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: सढ़िया गांव में लाखों की हुई चोरी


सिंहपुर/अमेठी। इन्हौना थाना क्षेत्र के सढिया गांव में बेखौफ चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने एक घर की पक्की दीवार में सेंध काटकर अंदर प्रवेश किया और वहाँ रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। खास बात यह है कि चोरों ने केवल सढिया गांव में ही नहीं, बल्कि बगल के एक अन्य गांव में भी चोरी का असफल प्रयास किया। एक के बाद एक सामने आ रही इन वारदातों से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी भय और दहशत का माहौल है। लोग अब रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और चोरों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेक सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जाँच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस इस वारदात के हर पहलू को खंगालने में जुटी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक इन  खौफनाक वारदातों का खुलासा करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |