संग्रामपुर: सूर्य भगवान को उषा अर्ध्य अर्पित करके व्रत का हुआ पारण
November 16, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। छठ पर्व का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।चार दिन तक मनाए जाने वाले इस त्योहार के आखिरी दिन भक्तों ने आज सोमवार को उगते सूर्य को अर्ध्य दिया। सूर्योदय के साथ छठ महापर्व का प्रातः कालीन अर्ध्य शुरू हुआ इसके पहले रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्ध्य व्रती महिलाओं ने दिया था।छठ पूजा के लिए संग्रामपुर के कालिकन धाम के सगरे पर बने पवित्र सुन्दर घाट पर क्षेत्र के व्रती महिलाओं ने प्रशासन की उपस्थिति पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य के निकलने से पहले लगभग एक घंटे पहले हाथ में दीप व पूजा सामग्री लेकर कमर पर पानी में सूर्य की पहली किरण निकलने का इंतजार करती रही सुबह लगभग 7 बजकर बजे सूर्य की पहली किरण को व्रती महिलाओं ने अर्ध्य दिया।साथ ही सबकी खुशहाली की कामना की।कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज जी ने बताया कि भगवान सूर्य के उषा अर्ध्य को देने से जीवन ऊर्जा के पुनः उदय,आशा, सुख-शांति और समृद्धि आती है।आज सोमवार को संग्रामपुर क्षेत्र से आई सभी व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य के पहली किरण को अर्ध्य देकर छठी मैया की पूजा की और व्रती प्रसाद ग्रहण करके अपना 36 घंटे का निर्जला व्रत खोला है।छठ पूजा को लेकर कालिकन धाम सगरे भवसिंहपुर संग्रामपुर सोनारीकनू कनू सरैया बड़गांव सरैया कनू तारापुर मल्लूपुर आदि गांव की महिलाओं ने व्रती प्रसाद लिया।