पीलीभीतः हवन-पूजन और गन्ने की पहली खेप के साथ शुरू हुआ पूरनपुर चीनी मिल का पेराई सत्र, डीएम ने किसानों को भेंट किए उपहार
November 16, 2026
पूरनपुर। सहकारी चीनी मिल का नया पेराई सत्र सोमवार को हवन-पूजन के साथ शुरू हो गया जिलाधिकारी आलोक कुमार ने हवन में आहुतियां देकर विधिवत पूजन किया इसके बाद पटला पूजन कर डीएम, पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव और चीनी मिल के महाप्रबंधक ने गन्ना डालकर पटले का स्विच ऑन किया डीएम ने बैलगाड़ी और ट्रॉली कांटे का नारियल फोड़कर उद्घाटन भी किया इस मौके पर गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को उपहार देकर सम्मानित किया गया डीएम ने कहा कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी हालांकि, उद्घाटन के साथ ही मिल की तैयारियों और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं क्षेत्र में अभी गन्ने की छिलाई ने रफ्तार नहीं पकड़ी है किसान धान की बिक्री में व्यस्त हैं ऐसे में उद्घाटन के बाद भी मिल में पर्याप्त गन्ना पहुंचने को लेकर संशय बना हुआ है किसान संगठनों का आरोप है कि मिल प्रबंधन ने पर्याप्त तैयारियां किए बिना ही पेराई सत्र शुरू करने की औपचारिकता पूरी कर दी किसानों के बैठने जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पर सवाल उठाए जा रहे हैं मिल के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार की कार्यशैली को लेकर भी किसानों में नाराजगी बताई जा रही है आशंका जताई जा रही है कि पर्याप्त गन्ना न मिलने पर उद्घाटन के बाद भी मिल कई दिनों तक बंद रह सकती है इस बार चीनी मिल के पेराई सत्र के उद्घाटन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रही क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान, प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह गुरभाग और अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सबसे अधिक चर्चा पूरनपुर गन्ना समिति के अध्यक्ष नितिन दीक्षित को आमंत्रित नहीं किए जाने की रही नितिन दीक्षित ने बताया कि उन्हें मिल प्रबंधन की ओर से उद्घाटन का निमंत्रण नहीं मिला था सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनके पास फोन आया, लेकिन उस समय वह पूरनपुर में मौजूद नहीं थे पेराई सत्र के शुभारंभ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में गन्ना समिति अध्यक्ष को आमंत्रित नहीं किए जाने से मिल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, सीसीओ अमित चतुर्वेदी, रामसनेही वर्मा, सतेंद्र सिंह समेत चीनी मिल के अधिकारी-कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।
