पीलीभीतः छठी मैया की आराधना में शामिल हुए चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता और नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान, व्रतियों को भेंट किए उपहार
November 16, 2026
पूरनपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अंतिम दिन सोमवार को नगर के सिरसा रोड स्थित पूजा स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला भोर पांच बजे से ही छठ व्रती महिलाएं और पुरुष पूजा सामग्री के साथ घाट पर पहुंचने लगे व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु तथा खुशहाली की कामना की इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता अपनी धर्मपत्नी कल्पना गुप्ता के साथ पूजा स्थल पर पहुंचे नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान भी अपनी पत्नी के साथ उनके साथ मौजूद रहे सभी ने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर पर्व की खुशियों में सहभागिता की और छठी मैया के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की चेयरमैन ने श्रद्धालुओं को उपहार भेंटकर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं छठ पर्व में सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना का विशेष महत्व है मान्यता है कि छठी मैया की पूजा से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और संतान की खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है घाट पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों और पूजा-अर्चना से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
