पीलीभीत: बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर घायल! मझोला-सितारगंज मार्ग पर भंडारा बाजार के पास हादसा, टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी
November 04, 2026
पीलीभीत। मझोला-सितारगंज मार्ग पर ग्राम भंडारा बाजार के पास बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, न्यूरिया कॉलोनी निवासी सपन मित्र पुत्र प्रशांत मित्र बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम सुमपहर निवासी कुलविंदर कौर पत्नी हरपाल सिंह स्कूटी लेकर पहुंचीं। बाजार के पास दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे सपन मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल को अस्पताल भेजा जा चुका था।
