Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जर्जर विद्यालय से स्मार्ट क्लास तक का सफर! नेवढ़िया विद्यालय बना शिक्षा और बदलाव की मिसाल


अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाने की दिशा में जनपद का कम्पोजिट विद्यालय नेवढ़िया प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा है। कभी जर्जर भवन, टूटी फर्श और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझने वाला यह विद्यालय आज स्मार्ट क्लास और आधुनिक शिक्षण संसाधनों से सुसज्जित है।विद्यालय में बदलाव की शुरुआत वर्ष 2017 के बाद हुई। उस समय बच्चों को टाट-पट्टी और बोरियों पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती थी। विद्यालय में बिजली कनेक्शन तक नहीं था और पेयजल के लिए बच्चों को परिसर से बाहर जाना पड़ता था। इन चुनौतियों के बीच विद्यालय को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए गए।मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार कराया गया। कक्षाओं में टाइल्स लगवाई गईं और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई। इसके साथ ही आरओ, वाटर कूलर, इन्वर्टर, प्रिंटर और प्रोजेक्टर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। स्मार्ट क्लास की स्थापना से बच्चों को डिजिटल और तकनीक आधारित शिक्षा मिल रही है। इससे पढ़ाई अधिक रोचक और प्रभावी बनी है। विद्यालय की उपलब्धियां केवल शैक्षिक गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं। खेलकूद में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खेल अध्यापक की अनुपस्थिति के बावजूद बच्चों ने कबड्डी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तर पर विजेता बनने की उपलब्धि हासिल की। वर्ष 2022 से 2026 के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। बेहतर शैक्षिक वातावरण और सुविधाओं का सकारात्मक असर नामांकन पर भी पड़ा है। विद्यालय में छात्र संख्या बढ़कर 125 पहुंच गई है। यह अभिभावकों के बढ़ते विश्वास और शिक्षकों के समर्पण को दर्शाता है। कम्पोजिट विद्यालय नेवढ़िया की यह उपलब्धि साबित करती है कि बेहतर प्रयास, समर्पण और संसाधनों के सदुपयोग से सरकारी विद्यालयों को भी आधुनिक शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।


मिशन कायाकल्प से बदली तस्वीर, कबड्डी में मंडल स्तर पर चमके विद्यार्थी, छात्र संख्या बढ़कर 125 पहुंची

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |