Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः 17 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू


अमेठी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर प्रदेश की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत 17 नवंबर 2026 से दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चैधरी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना और परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें तथा आवश्यकतानुसार नाम जुड़वाने, संशोधन और विलोपन के लिए निर्धारित समय में आवेदन करें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 17 नवंबर 2026 को एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम हटवाने तथा दर्ज विवरण में संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 04 जनवरी 2027 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन होगा।उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकता है। वहीं नाम, पता अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने पर संशोधन कराया जा सकता है। मृत अथवा अपात्र मतदाताओं के नामों के संबंध में भी नियमानुसार आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि जो नागरिक 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं या कर चुके हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। इसलिए सभी लोग पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और समय रहते अपनी मतदाता पहचान एवं मतदान के अधिकार को सुनिश्चित करें।

             

04 जनवरी 2027 को होगा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन, पात्र युवा भी जुड़वा सकेंगे अपना नाम

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |