Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जायस पुलिस ने की कार्रवाई! मारपीट के दो मुकदमों में छह आरोपी गिरफ्तार


जायस/अमेठी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जायस पुलिस ने मारपीट के दो अलग-अलग अभियोगों में वांछित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और कब्जे से घटना में प्रयुक्त पांच लाठियां भी बरामद की हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के मुताबिक, 16 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर जायस पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 162ध्26 में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें राजबहादुर (52), इन्दर उर्फ इन्द्र कुमार (20), सोनू उर्फ संदीप कुमार (22), चन्द्रावती (50) और लल्ला उर्फ जनकलली (40) शामिल हैं। सभी नया का पुरवा मजरे मोहना थाना जायस क्षेत्र के निवासी हैं। इसी क्रम में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 163ध्26 में वांछित सत्यनारायण (55) पुत्र रामदीन निवासी नया का पुरवा मजरे मोहना को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त सोनू उर्फ संदीप कुमार की निशानदेही पर मारपीट की घटना में प्रयुक्त चार लाठियां बरामद की गईं, जबकि सत्यनारायण के कब्जे से एक लाठी बरामद हुई। इस प्रकार कुल पांच लाठियां पुलिस ने अपने कब्जे में ली हैं। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं 191(2), 352, 351(3) और 109(1) के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार सभी छह आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |