Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जामोंः ऊदा देवी पासी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि


जामों/अमेठी। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान दिवस पर जामों क्षेत्र के ग्राम सूबेदार, मठिया, ग्रामसभा दूरामऊ में शहीद दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए अतिथि विधायक राकेश प्रताप सिंह ने वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके अदम्य साहस, त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया। समारोह में श्री सिंह ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अद्भुत साहस और वीरता का परिचय दिया था। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आजादी की लड़ाई में अमिट छाप छोड़ी। मुख्य अतिथि ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी का बलिदान केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस, स्वाभिमान और देशप्रेम की प्रेरणा है। उनका संघर्ष हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना ऊदा देवी पासी जैसी महान महिलाओं का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके त्याग और समर्पण को इतिहास के पन्नों तक सीमित न रखकर नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों ने वीरांगना के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं ग्रामीणों ने भी वीरांगना को नमन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |