Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

छठ पूजा के लिए झील में उतरा युवक, फिर जिंदा नहीं लौटा


महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार सुबह छठ पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूजा-अर्चना के लिए झील में उतरे 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप गुलाब विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वह भास्कर नगर स्थित एक चॉल में रहता था। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी के मुताबिक, हादसा कालवा रेलवे स्टेशन के पास मफतलाल कंपाउंड परिसर में स्थित झील में हुआ। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को युवक के डूबने की सूचना मिली।

बताया गया कि प्रदीप छठ पूजा के अनुष्ठान के लिए झील में उतरा था। इसी दौरान वह पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा पाया और डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन बल की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने पानी के भीतर युवक की तलाश के लिए अंडरवाटर टेलीस्कोपिक कैमरे का इस्तेमाल किया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद सुबह 7:15 बजे उसका शव बरामद किया गया। इसके बाद शव को कालवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से हुई है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |