Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, बूथ स्तर तक चलेगा सघन अभियान! जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी, महादेव गाईन बनाए गए अभियान के संयोजक


पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान के निमित्त आवश्यक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है। इसके लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पहुंचकर सघन अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के प्रति जागरूक करें और पात्र लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करें।भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि नई मतदाता सूची में जिन पात्र लोगों के नाम शामिल होने से रह गए हैं, उन्हें जोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला महामंत्री महादेव गाईन को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ अभियान में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में बरखेड़ा विधानसभा प्रभारी महेश योगी, बीसलपुर विधानसभा प्रभारी पवन सिंह, पूरनपुर विधानसभा प्रभारी राजकुमार बाजपेयी, जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा, लेखराज भारती, विकास श्रीवास्तव, अतेंद्रपाल सिंह, रेखा सिंह गंगवार, मान सिंह राठौर, जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा, अमित कुशवाहा, नागेन्द्र प्रताप, विकास वाल्मीकि, पंकज तिवारी, सृष्टि गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, जिला कार्यालय मंत्री पुष्पा शुक्ला, जिला सह कार्यालय मंत्री राम चरन लाल राठौर, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमराज दिवाकर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शरदपाल सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संतराम राठौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शकुंतला लोधी, अंशुमन तिवारी और हर्षित चैधरी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |