पीलीभीतः नेताजी की जयंती पर राजकुमार श्राजूश् ने गोष्ठी कर जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री! समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
November 22, 2026
पूरनपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता राजकुमार श्राजूश् ने अपने आवास पर गोष्ठी का आयोजन किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए इस दौरान नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए समाजवादी रास्ते पर चलने और जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया इसके साथ ही राजकुमार श्राजूश् ने क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर खाद्य सामग्री वितरित की और बुजुर्गों, बच्चों सहित जरूरतमंदों का कुशलक्षेम जाना आवास पर आयोजित गोष्ठी में राजकुमार श्राजूश् ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन गरीबों, किसानों, नौजवानों, मजदूरों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई के लिए समर्पित रहा उनकी जयंती मनाने का सबसे सार्थक तरीका यही है कि उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद की जाए समाजवाद केवल विचारधारा नहीं, बल्कि सेवा, समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय का संकल्प है कार्यक्रम में पहुंचे सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनोहर पटेल ने कहा कि नेताजी ने हमेशा गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और वंचितों की आवाज बनकर राजनीति की समाज के हर वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि नेताजी ने समाजवादी आंदोलन को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाया किसानों, नौजवानों और मेहनतकश लोगों के हितों को सर्वोपरि रखा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि नेताजी ने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में शामिल होने की सीख दी उनके विचारों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी इस मौके पर सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के विचारों को आत्मसात कर समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कौशल वाजपेयी, आकिल खान अजीज, जाहिद खान, कल्याण सिंह सरोज, ओमकार भारती, ओम शर्मा, जैगम खान, संदीप शर्मा, नजमूल हसन खान, आदर्श पांडेय, भगवानदीन वर्मा, रमेश गंगवार, मीनू शर्मा, ठाकुर मीता सिंह, सतीश वर्मा, रजनीश यादव, बसंत भारती, प्रशांत अवस्थी, हर्षित शुक्ला, अमन अल्वी, पुष्पा, अहीद खान, रामू यादव, रामपाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहें।
