पीलीभीत: कुरैया में देवस्थान मार्ग निर्माण का शुभारंभ, अर्प्रूव सिंह,नितिन दीक्षित समेत जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
November 22, 2026
पूरनपुर। विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत कुरैया में ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्य की शुरुआत की गई भीखम सिंह के घर से देवस्थान की ओर जाने वाले मार्ग का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया मार्ग निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता है ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित करना जरूरी है इस तरह के कार्यों से ग्रामीणों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिलेगी इस अवसर पर गन्ना सहकारी समिति पूरनपुर के चेयरमैन नितिन दीक्षित, गन्ना सहकारी चीनी मिल के उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा, मंडल महामंत्री रामनिवास, सह कोषाध्यक्ष राजराखन शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि प्रमुख हंसराम राठौर, मंडल सदस्य बब्बू शर्मा, पूर्व प्रधान शिव सागर वर्मा, अतुल प्रधान बामर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनपाल, अभिषेक बाजपेई, बीडीसी रोहित मिश्रा, किशन वर्मा, रोशन वर्मा, सुनील देवल, डॉ. अजय पाल, अधिवक्ता शिवसागर शर्मा, पूर्व प्रधान रघुराई, नन्हे लाल, जयकरन लाल, राम किशोर और देवी लाल चैहान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
