पीलीभीतः आरएफसी केंद्र पर धान तौलने में आनाकानी, किसान को दूसरे केंद्र भेजने का आरोपय पिछली बार दो कुंतल धान चोरी होने का भी दावा
November 16, 2026
पूरनपुर। सरकारी धान खरीद केंद्रों पर किसानों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला पूरनपुर मंडी स्थित आरएफसी क्रय केंद्र का है सोमवार को गांव मोहब्बतपुर निवासी किसान रामपाल सिंह धान लेकर मंडी पहुंचे तो उन्होंने आरएफसी केंद्र पर उपज बेचने की इच्छा जताई आरोप है कि केंद्र पर मौजूद कर्मचारी सोम ने पहले से दूसरे केंद्र पर धान पहुंचने की बात कहकर उन्हें कहीं और तौल कराने के लिए भेजने का प्रयास किया किसान का कहना है कि आरएफसी केंद्र पर अभी चार-पांच ट्रॉलियां ही धान पहुंचा है इसके बावजूद उनकी उपज तौलने में टालमटोल की जा रही है उन्होंने आरोप लगाया कि परिचित किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि अन्य किसानों को इस केंद्र पर धान लाने के लिए कहा जाता है इस दौरान हुई बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है रामपाल सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि पिछली बार धान बिक्री के दौरान केंद्र पर काम करने वाले मजदूरों ने उनकी ट्रॉली से करीब दो कुंतल धान चोरी कर लिया था शिकायत के बावजूद मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई अब दोबारा केंद्र पर पहुंचने पर तौल को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है किसान ने पूरे प्रकरण की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है सवाल यह है कि जब सरकारी क्रय केंद्र किसानों की उपज खरीदने के लिए संचालित किए जा रहे हैं तो उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार केंद्र पर धान बेचने में बाधाओं का सामना क्यों करना पड़ रहा है? अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी किसान की शिकायत और वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करते हैं।
