Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: कोतवाल पर अभद्रता और पति को थाने में बैठाने का आरोप, महिला ने एसपी से कार्रवाई कर हटाने की मांग की


पीलीभीत। सेहरामऊ उत्तरी थाने के कोतवाल पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है महिला का आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद उसे न्याय दिलाने के बजाय पुलिस ने उसके पति को थाने में बैठाए रखा मदद करने का भरोसा देकर बैंक खाते की जानकारी मांगी गई और बाद में उसके साथ अभद्रता की गई महिला ने कोतवाल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें थाने से हटाने की मांग की है न्यूरिया थाना क्षेत्र के ढकिया हुलकरी गांव निवासी हरजीत कौर पत्नी गुरपेज सिंह उर्फ गुरमेज सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है एक मामले में उसके पक्ष में आदेश हुआ है, जिसमें अलग कमरा, रसोई और बाथरूम की व्यवस्था के साथ एक लाख रुपये दिलाने का उल्लेख है महिला के अनुसार, न्यायालय का आदेश मिलने के बाद एक नवंबर को करीब दोपहर डेढ़ बजे सेहरामऊ उत्तरी के कोतवाल ने फोन कर बताया कि उसके पति को थाने लाया गया है आरोप है कि कोतवाल ने मदद का भरोसा देकर बैंक खाते की जानकारी मांगी महिला ने मोबाइल नंबर और दो बैंकों के स्कैनर भेजे, लेकिन कोई रकम नहीं मिली महिला का आरोप है कि कोतवाल ने उसके पति को तब तक थाने में बैठाए रखने की बात कही, जब तक वह उनकी बात नहीं मानता शाम करीब पांच बजे वह थाने पहुंची तो उसका पति वहां मौजूद था कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब होने पर पुलिसकर्मी उसे कहीं ले गए करीब आधे से पौन घंटे बाद पुलिसकर्मी लौटे, लेकिन उसका पति साथ नहीं था महिला का कहना है कि वह रात करीब डेढ़ बजे तक थाने में बैठी रही इसके बाद कोतवाल ने उसके साथ अभद्रता करते हुए अपशब्द कहे और मदद करने से इनकार कर दिया प्रार्थिनी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ने के लिए गाड़ी में बैठाया और रात करीब तीन बजे पूरनपुर छोड़ दिया महिला ने आरोप लगाया कि उसका मोबाइल भी पुलिस ने अपने पास रख लिया था, जिसे बाद में महिला कांस्टेबल ने गाड़ी में वापस दिया हरजीत कौर ने एसपी से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराकर संबंधित कोतवाल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने और उन्हें थाने से हटाने की मांग की है महिला ने किसी अप्रिय घटना की स्थिति में संबंधित थाना प्रभारी को जिम्मेदार ठहराया है।थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला का कहना है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन कराया जा रहा है, महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार और झूठे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |