Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: राजकुमार राजू,129 विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के साथ सामाजिक सरोकारों को दे रहे प्राथमिकता, क्षेत्र में मजबूत कर रहे अपनी जनस्वीकार्यता


पूरनपुर। 129 विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार (राजू) लगातार लोगों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुःख में सहभागी बन रहे हैं इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने क्षेत्र में हुई दुखद घटनाओं से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके दुःख में शामिल होकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया राजकुमार राजू ने कहा कि कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना केवल सामाजिक ही नहीं, बल्कि मानवीय दायित्व भी है उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गौरतलब है कि राजकुमार राजू 129 विधानसभा पूरनपुर से विधायक पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में भी क्षेत्र में सक्रिय हैं वह लगातार गांवों और कस्बों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझने के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भी भागीदारी निभा रहे हैं सुख-दुःख में उनकी निरंतर मौजूदगी से क्षेत्र में उनकी राजनीतिक सक्रियता और जनसंपर्क को मजबूती मिलती दिखाई दे रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |