संग्रामपुरः सुबह घने कोहरे चादर में लिपटा संग्रामपुर
November 16, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी के संग्रामपुर में सोमवार सुबह घने कोहरे से जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ। ग्रामीणों हो शहर सभी जगह रात दिन वाहन फुर्र -फुर्र करते निकलते हैं लेकिन सोमवार को सुबह 8 बजे तक वाहन लाइट के सहारे वाहन चलते दिखाई दिए।कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा और हेडलाइन व इंडिकेटर का इस्तेमाल करना पड़ा सुबह 8 बजे के बाद कोहरा छंटते ही भगवान सूर्य के प्रकाश से वाहन की गति तेज दिखने लगी आज ही छठ पर्व भी कालिकन धाम सगरे पर मनाया जा रहा था लेकिन कोहरा के प्रभाव से 05 मीटर दूर तक दिखाई नहीं दे रहा था ।घने कोहरे को देखते हुए संग्रामपुर क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है उन्होंने बताया कि वाहन चालकों को कोहरे के समय वाहन हमेशा कम और नियंत्रित गति से चलाने की सलाह दी गई। उन्होंने फागलैंप और लो - बीम का इस्तेमाल करने की सलाह दी हाई - बीम का प्रयोग करने से कोहरे से टकराकर आंखों पर चमक पैदा करती है जिसमें सड़क दुघर्टना हो सकती है।साथ पर्याप्त दूरी रखने के लिए बताया ओवरटेक जान के लिए खतरा हो सकता है।
