Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः त्योहार पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे लेखराज भारती! बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत


तीन मंडलों में बांटी दीपावली की खुशियां बूथ अध्यक्षों से लेकर मंडल तक को दिए उपहार और मिठाई


पूरनपुर। दीपावली के पर्व पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती ने 129 विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर के तीन मंडलों में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा कीं पूरनपुर, कलीनगर और घुंघचिहाई मंडल में उन्होंने बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं को दीपावली के उपहार एवं मिष्ठान वितरित कर शुभकामनाएं दीं इस दौरान लेखराज भारती ने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय मुलाकात कर संगठन के प्रति उनके योगदान और समर्पण की सराहना की उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत और रीढ़ है कार्यकर्ताओं के परिश्रम और निष्ठा से ही संगठन मजबूत होता है उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनके लिए केवल संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आत्मीय संबंध और संकल्प है उन्होंने कहा कि त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास और सम्मान के साथ संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने का भी माध्यम हैं राजनीतिक हलकों में 129 विधानसभा क्षेत्र में लेखराज भारती की सक्रियता और कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क को लेकर भी चर्चा है दीपावली के मौके पर तीन मंडलों के कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मौजूदगी को संगठन के साथ उनके जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है इस अवसर पर पूरनपुर मंडल अध्यक्ष हर्ष प्रधान, कलीनगर मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी, घुंघचिहाई मंडल अध्यक्ष भगवती सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |