संग्रामपुर: मारपीट में मुकदमा दर्ज, जांच जारी
November 02, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के दिव्या पत्नी प्रदीप सरोज निवासी रानीपुर कनू ने सोमवार को थाना संग्रामपुर में लिखित तहरीर दी कि मेरा सगा भाई सागर पुत्र राजेंद्र निवासी मठिया गोसाईं प्रतापगढ़ उम्र 18 वर्ष हमारे घर रानी पुर आया था रविवार की शाम लगभग 5 बजे सागर पानी की टंकी पूरे घीसा मोड़ की दुकान पर गुटखा पान खरीदने गया था दुकानदार इन्द्रीश तिवारी और पुत्तीलाल यादव ने मिलकर हमारे भाई को पाइप व डंडा से पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता की तहरीर पर थाना संग्रामपुर में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। दुकानदार इन्द्रीश तिवारी ने बताया कि मैं एक छोटी सी दुकान चलाता हूं रविवार को शाम को शराब के नशे में आया गांव के प्रदीप सरोज का रिस्तेदार गाली गलौज करने लगा जिसपर मारपीट हो गई।थाना संग्रामपुर प्रभारी ने बताया कि पीड़िता दिव्या की तहरीर पर थाना संग्रामपुर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
