मेरठ/मवाना। मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर आयोजित हुई अनूठी प्रदर्शनी, बच्चों ने अपने हाथों से बनाए और सजाये उत्पादों की बिक्री कर सीखा व्यवसाय का व्यावहारिक ज्ञान।
मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर श्हुनर की हाटश् विशेष प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी तक सीमित न रहकर बच्चों को कौशल आधारित शिक्षा, आत्मनिर्भरता और वित्तीय प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने की एक अनूठी पहल साबित हुआ।
विद्यालय द्वारा शुरू की गई इस विशेष पहल का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन में उपयोगी कौशलों से परिचित कराना है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्स्किल इंडियाश् एवं श्वोकल फॉर लोकलश् के विजन को साकार करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, कौशल प्रबंधन, उद्यमशीलता तथा व्यवसाय की बारीकियों को समझने का अवसर मिला। बच्चों ने स्वयं दीपावली से संबंधित आकर्षक सजावटी वस्तुएँ, हस्तनिर्मित उत्पाद एवं विभिन्न प्रकार की उपयोगी सामग्री तैयार करके अपने-अपने स्टॉल लगाकर इन उत्पादों की बिक्री की। विद्यालय द्वारा आमंत्रित अभिभावकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक बच्चों के उत्पाद खरीदे और उनका मनोबल बढ़ाया।
इस पहल का एक विशेष आकर्षण श्यंग शेफ्स फूड कोर्टश् रहा, जहाँ विद्यार्थियों ने स्वयं स्वादिष्ट व्यंजन एवं स्नैक्स तैयार कर उनकी बिक्री की। बच्चों द्वारा तैयार किए गए खाद्य पदार्थों को अतिथियों और अभिभावकों ने खूब पसंद किया। देखते ही देखते अधिकांश खाद्य सामग्री बिक गई। अपनी मेहनत से अर्जित लाभ को देखकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि स्टॉल लगाने वाले विद्यार्थियों द्वारा अर्जित संपूर्ण लाभ उन्हीं बच्चों को दिया गया, जिससे उन्हें अपनी मेहनत, लागत, बिक्री और मुनाफे का वास्तविक अनुभव प्राप्त हुआ।
विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल उत्पाद बनाना ही नहीं, बल्कि यह समझाना भी है कि वे अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के बल पर स्वयं उत्पाद तैयार कर सकते हैं, उनका उचित मूल्य निर्धारित कर सकते हैं और लाभ अर्जित कर सकते हैं। इस प्रकार बच्चों में आत्मविश्वास, आर्थिक समझ, सहयोग, जिम्मेदारी एवं आत्मनिर्भरता जैसे गुण विकसित करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों, अभिभावकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने विद्यालय की इस अनूठी पहल की सराहना की। सभी ने इस बात की प्रशंसा की कि विद्यालय ने बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ वास्तविक जीवन में व्यवसाय और वित्तीय प्रबंधन सीखने का अवसर प्रदान किया। विशेष रूप से श्बच्चों के लिए, बच्चों द्वाराश् आयोजित इस कार्यक्रम को सभी ने एक प्रेरणादायक कदम बताया।
विद्यालय की प्रबंध समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक श्रीमति सरबजीत घुम्मन ने कहा कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानना, उसे सही दिशा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है। विद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक एवं कौशल आधारित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहेगा।
श्हुनर की हाटश् ने यह संदेश दिया कि जब बच्चों को अवसर और सही मार्गदर्शन मिलता है, तो वे केवल सपने नहीं देखते, बल्कि अपने हुनर से उन्हें साकार करना भी सीखते हैं।
