मेरठ/मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, मवाना में आयोजित भव्य सम्मान समारोह ‘अभिनंदन 2026’ उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक वैभव के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का उत्सव मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के मेरठ जिलाध्यक्ष हरवीर पाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में मवाना नगरपालिका के चेयरमैन अखिल कौशिक,भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा,उपजिलाधिकारी मवाना संतोष सिंह ,मवाना क्षेत्राधिकारी (सीओ) पंकज लवानिया, देवेन्द्र कुमार मिश्रा एसएचओ मवाना , डॉ. शक्ति साहनी प्रिंसिपल, लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, मवाना, अनुराग दुब्लिश क्षेत्रीय महासचिव, एनसीआर भारत विकास परिषद ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के साथ विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी , प्रबंधिका मीनू रस्तोगी एवं प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान द्वारा संयुक्त रूप से मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्वलित व माला अर्पण कर किया गया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मवाना संतोष सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, सांस्कृतिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों , सत प्रतिशत उपस्थिति और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मेंन विंग, गर्ल्स विंग एवं मदर विंग के प्री-नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग चरणों में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कक्षानुसार विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनकी मेहनत, लगन और उपलब्धियों की सराहना की गई। समारोह में विशेष रूप से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिनमें कक्षा दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों में ईशान चैधरी, हरप्रीत, जोहा मेहविश तथा मरियम कमर रिजवी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 11000ध्- 11000 ध्- की धनराशि के चेक एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य चयनित विद्यार्थियों को ₹5100 व 2100ध्- की धनराशि के चेक एवं स्मृति चिह्नदेकर उनकी प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।विद्यालय के पूर्व छात्र -छात्राओं को भी उनकी उपलब्धियों के लिए प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव की भक्ति, शक्ति व महिमा को दर्शाने के लिए गर्ल्स विंग की छात्राओं द्वारा ‘महाकाल श्की प्रभावशाली प्रस्तुति से हुई, जिसमें शिव की आध्यात्मिक शक्ति और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक के नन्हें बच्चों ने रंग बिरंगी पोशाक पहन कर अपनी प्रस्तुति से सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। इसके बाद मेंन विंग की कक्षा तीन से पांच के विद्यार्थियों ने रंग बिरंगी पोशाक में सजे ‘बॉली बीट्स के माध्यम से बॉलीवुड संगीत की धुनों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्कूल के म्यूजिक बैंड और गायन टीम ने एक साथ मिलकर बेहद शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही म्यूजिक बैंड पर कैसियो प्लेयर की धुन और ड्रम की थाप के साथ गायन टीम के सुर मिले, पूरा सभागार तालियों की गूंज से सराबोर हो गया। विद्यार्थियों ने अपनी जुगलबंदी से आधुनिक संगीत का ऐसा अनूठा संगम पेश किया कि वहाँ मौजूद सभी अभिभावक और अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए तत्पश्चात
साइबर क्राइम के बढ़ते हुए अपराध से सभी को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता पर नृत्यनाटिका मंचन कर महत्वपूर्ण संदेश दिया। समारोह की एक अन्य आकर्षक प्रस्तुति गुजरात की भारतीय संस्कृति,लोक परंपरा और लोकनृत्य की मनोहारी झलक छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘गरबा तरंग’ में देखने को मिली।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें जिम्मेदार एवं संस्कारवान नागरिक बनाना भी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में विशेष क्षमता होती है। आवश्यकता केवल उसे पहचानने, निखारने और उचित अवसर प्रदान करने की है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
अंत में प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामना दी गई।
