Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: मेडा के नए उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह मलिक ने संभाला कार्यभार बोले- भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, अवैध निर्माण पर लगेगा अंकुश


मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के नवांगत उपाध्यक्ष, 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सोमवार को दोपहर करीब 1रू30 बजे प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत प्राधिकरण को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि मेडा में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगाय अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी से दायित्व निभाना होगा, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद नवांगत उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण परिसर स्थित उपाध्यक्ष कक्ष, सचिव कक्ष, सभागार, जोनल अधिकारी कक्ष और अभियंत्रण कक्ष का गहन निरीक्षण किया।

कार्यालय में अनौपचारिक बातचीत के दौरान उपाध्यक्ष ने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा-

  1. अवैध कॉलोनियों व निर्माण पर सख्तीरू शासन की मंशानुरूप अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंगध्कॉलोनियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।
  2. किसानों की समस्याओं का समाधानरू प्राधिकरण परिसर में प्रतिकर की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों के मुद्दे को वार्ता और समन्वय के जरिए सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
  3. टाउनशिप व नई योजनाएंरू सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जनहित में समन्वय बनाया जाएगा। पुरानी योजनाओं को गति देने के साथ-साथ नई योजनाओं के विकास पर विशेष ध्यान रहेगा।
  4. ट्रैफिक जाम से निजातरू शहर की बड़ी समस्या बन चुके ट्रैफिक जाम के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।


आईएएस विक्रमादित्य सिंह मलिक इससे पूर्व वाराणसी और बिजनौर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा गाजियाबाद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) व नगर आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

गाजियाबाद में बुनियादी ढांचे, सड़कों और नागरिक सुविधाओं के विकास में उनके अनुभवों का लाभ अब मेरठ विकास प्राधिकरण को मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |