Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: आरएसएस मुख्यालय में डॉ. श्रुति अरोड़ा की पुस्तक ‘भारत गाथा’ का भव्य विमोचन


नई दिल्ली/मेरठ। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रीय चेतना एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को समर्पित पुस्तक ’’‘भारत गाथा’’’ का भव्य विमोचन समारोह शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय, केशव कुंज, झंडेवालान, नई दिल्ली में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस पुस्तक की रचयिता एवं लेखिका डॉ. श्रुति अरोड़ा हैं। पुस्तक का विमोचन दोपहर 12 बजे देश के विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय संस्थानों से जुड़े विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठानम् से श्री चंद किरण सलूजा,  ‘पूर्व कुलपति प्रो. शिबेन के. काक, दीवान वीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री विवेक दीवान उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त रक्षा मंत्रालय एवं डीआरडीओ के निदेशक राज शेखर सिंह एवं पूजा सिंह, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (क्ज्न्) में सीईएसएच की विभागाध्यक्ष प्रो. टी. विजया, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. नीलम तथा डीटीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मधुकर सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

इस अवसर पर संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठानम् से श्री चंद किरण सलूजा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और प्राचीन ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत की वास्तविक पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवन मूल्यों और ज्ञान परंपरा में निहित है। संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, दर्शन और जीवन-दृष्टि का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना समय की आवश्यकता है तथा इसके लिए साहित्य और शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने ‘भारत गाथा’ जैसी पुस्तकों को भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय चेतना के प्रसार की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया।

इस अवसर पर दीवान वीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री विवेक दीवान ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास एवं सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और भारतीय ज्ञान विरासत से परिचित कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने ‘भारत गाथा’ के लेखन को इसी दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायी पहल बताया।

पूर्व कुलपति प्रो. एस.के. काक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पुस्तक के वैचारिक एवं शैक्षणिक महत्व की सराहना की। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, ऐतिहासिक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक चेतना को व्यापक समाज तक पहुँचाने में ऐसे साहित्यिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने लेखिका एवं उनकी सहयोगी टीम को इस महत्वपूर्ण रचनात्मक प्रयास के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी ‘भारत गाथा’ पुस्तक के उद्देश्य, विषयवस्तु तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण में उसके योगदान पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। ऐसी साहित्यिक कृतियां भारतीय इतिहास, संस्कार और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

पुस्तक की रचयिता डॉ. श्रुति अरोड़ा के इस साहित्यिक एवं वैचारिक प्रयास की उपस्थित अतिथियों ने विशेष सराहना की। उन्होंने इसे भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव को साहित्य के माध्यम से अभिव्यक्त करने का प्रेरणादायी प्रयास बताया।

विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों की सहभागिता ने इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान प्रदान की।

समारोह के अंत में डॉ. श्रुति अरोड़ा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने  सहयोगी लेखक दल  प्राचार्य, दीवान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज डॉ. मुनेन्द्र कुमार, सहायक आचार्य डॉ. ज्योति पुंडीर एवं सहायक आचार्य डॉ. ऋचा को इस महत्वपूर्ण रचनात्मक प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।दीवान वी.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मेरठ के डीन एकेडमिक्स डॉ. शेखर पुंडीर’’ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में हुआ।

भारत गाथा’ का विमोचन केवल एक पुस्तक का लोकार्पण नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक अस्मिता, राष्ट्रीय गौरव और गौरवशाली परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण साहित्यिक  प्रयास है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |