Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः जिला अध्यक्षरू डीपीआरए, राजीव कन्नौजिया द्वारा सम्मान समारोह स्वागत एवं आभार भाषण


लखनऊ।  निदेशक, बलरामपुर चिकित्सालय, डॉ. बी.के. चैहान  कंट्री ऑफ इंडिया के चेयरमैन अजीज सिद्दीकी , और यहाँ उपस्थित सभी सम्मानित अतिथिगण, को राजीव कन्नौजिया ने कहा कि आज का यह क्षण मेरे जीवन के सबसे सुखद और गौरवशाली क्षणों में से एक है। बलरामपुर चिकित्सालय और कंट्री ऑफ इंडिया द्वारा मुझे ष्विश्व भूषण पुरस्कारष् से सम्मानित किए जाने पर, मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ और विशेष रूप से आदरणीय डॉ. बी.के. चैहान  एवं अजीज सिद्दीकी को धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा।  यह पुरस्कार केवल एक सम्मान मात्र नहीं है, बल्कि यह मेरे द्वारा किए गए कार्यों की स्वीकृति और मेरे उत्तरदायित्वों को और अधिक निष्ठा से निभाने का एक बहुत बड़ा प्रोत्साहन है। आपने मुझ पर जो विश्वास, स्नेह और भरोसा दिखाया है, उसके लिए मैं आपका आजीवन आभारी रहूँगा।मैं आज आपको यह पूर्ण विश्वास दिलाता हूँ कि जिस भरोसे के साथ आपने मुझे यह मान-सम्मान दिया है, उस पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूँगा। समाज सेवा, अपने कर्तव्यों और जनहित के कार्यों को मैं पूरी ईमानदारी, ऊर्जा और समर्पण के साथ निरंतर आगे भी जारी रखूँगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |