लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन क्षेत्र में कार्यों में लापरवाही और जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर डीसीपी उत्तरी ने तीन उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया है। वही लाइन हाजिर किए गए उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह चैकी प्रभारी मिर्जागंज थाना मलिहाबाद व करन सिंह थाना रहीमाबाद व गिरीशदत्त पाण्डेय थाना माल को डीसीपी उत्तरी अमित आनंद ने लापरवाही करने वाले दरोगाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि जन शिकायतों के निस्तारण न करने पर और भी आगे ऐसी कार्रवाई देखने को मिल सकती हैं। हालांकि उत्तरी जोन डीसीपी लगातार सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों एवं दरोगाओं व सिपाहियों पर नजर बनाए हुए हैं और आम जनता की समस्याओं का तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने सख्त तेवर दिखाते हुए एक ही दिन में बड़ी कार्रवाई की थी, (आईजीआरएस) पर आई जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर पिछले दिनों 6 चैकी प्रभारी और 6 दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया गया था। वहीं बीकेटी थाना क्षेत्र के इंदौराबाग चैकी प्रभारी अशोक यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया था, इंदौराबाग चैकी प्रभारी अशोक यादव की लापरवाही अधिकारियों के सामने आई थी। वहीं पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि जनता की जन समस्याओं एवं आईजीआरएस में त्वरित निस्तारण करना ही पुलिस की प्राथमिकता है और सभी को करना है।
