Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: अधिवक्ता सभा के प्रदेश महासचिव बनने के बाद पहली बार लम्भुआ पहुंचे कुलदीप दुबे, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत


लम्भुआ के देवरी गांव निवासी कुलदीप दुबे को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपी प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी, बोलेदृ पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता


लम्भुआ/ सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी की अधिवक्ता सभा में प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे अधिवक्ता कुलदीप दुबे का समर्थकों और साथियों ने जोरदार स्वागत किया। लम्भुआ विधानसभा के देवरी गांव निवासी कुलदीप दुबे को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। उनके आगमन पर जगह-जगह समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी जाहिर कीलम्भुआ पहुंचने पर कुलदीप दुबे का स्वागत समारोह और संवाद कार्यक्रम जेपी त्रिपाठी रेस्टोरेंट में आयोजित हुआ। इस दौरान समर्थकों और साथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया पत्रकारों से बातचीत करते हुए अधिवक्ता कुलदीप दुबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी नेतृत्व की ओर से जो भी दायित्व सौंपा जाएगा, उसका पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन किया जाएगा उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से अधिवक्ताओं, आम जनमानस और छात्र-छात्राओं के हितों के लिए कार्य करती आई है। पार्टी की सरकार में भी इन सभी वर्गों के कल्याण और अधिकारों को प्राथमिकता दी गई थी। आगे भी इन वर्गों के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी कुलदीप दुबे ने राजनीतिक संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को गांव-गांव और विधानसभा स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूती के साथ जीत दिलाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ पूरी ताकत से कार्य किया जाएगा उनकी नियुक्ति को लम्भुआ क्षेत्र के समाजवादी कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। पहली बार क्षेत्र में आगमन पर हुए भव्य स्वागत ने उनके राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव को भी चर्चा में ला दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |