सुल्तानपुर: पारा गनापुर काली माता मंदिर पर विशाल भंडारा एवं मेला शुभारंभ! पूर्व प्रधान महेश जायसवाल ने किया उद्घाटन
November 16, 2026
सुल्तानपुर/बल्दीराय। पारा गनापुर स्थित प्राचीन काली माता मंदिर पर विशाल भंडारा एवं मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधान पारा गनापुर महेश जायसवाल द्वारा माँ काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारे में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले में बच्चों के लिए झूले, खिलौने, चाट-पकौड़ी की दुकानें और घरेलू सामान की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर महेश जायसवाल ने कहा कि माँ काली का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, यह भंडारा और मेला गाँव की एकता, भाईचारे और आस्था का प्रतीक है। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों व आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
