Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में दलित किशोर का शव मिलने से मचा हड़कंप


गांव से 200 मीटर दूर सार्वजनिक शौचालय के पीछे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकाय सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात


चाँदा /सुल्तानपुर। चाँदा कोतवाली क्षेत्र के घूरीपुर गांव में सोमवार सुबह करीब 16 वर्षीय दलित किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर का शव गांव से लगभग 200 मीटर दूर स्थित सार्वजनिक शौचालय के पीछे पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान अमन पुत्र रामचरन, उम्र लगभग 16 वर्ष, निवासी ग्राम घूरीपुर, थाना चाँदा, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। किशोर का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रोजी रोटी के लिए बाहर मेहनत मजदूरी कर रहा है बड़ा भाई भी बाहर रोजी रोटी कमाने के लिए बाहर है माँ बहन का रो रो कर बुरा हाल है परिजनों ने किशोर की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही चाँदा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मामला संवेदनशील होने के चलते क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर वा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल हिंदल, नवागत तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत कई लेखपाल भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए लम्भुआ, कादीपुर, गोसाईगंज, कोतवाली देहात और शिवगढ़ थाने की पुलिस के साथ एक ट्रक पीएसी बल तैनात किया गया। पुलिस बल की मौजूदगी के चलते गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

वहीं, शव के पोस्टमार्टम और अन्य विधिक कार्रवाई को लेकर परिजनों एवं रिश्तेदारों की ओर से आपत्ति के चलते प्रक्रिया में देरी हुई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस का कहना है कि किशोर की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |