Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम


जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 30 समस्याएं शिकायतें दर्ज की गई,जिसमें मौके पर 18 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित


हरिद्वार। जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 30 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 18 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता अर्जुन पुत्र धर्म सिंह निवास रावली महदूद ने अपनी माता जी चांदो देवी के मेडिकल बिल ईएसआईसी डिस्पेंसरी गोविंदपुरी हरिद्वार वाले जमा नहीं कर रहे है,मेडिकल के बिल जमा करवाने के को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी मांगे पुत्र छोटे एवं राजवीर पुत्र छजमल एवं सोमपाल पुत्र गंगाराम, निवासी ग्राम गंगदासपुर तहसील लक्सर जनपद हरिद्वार को बाढग्रस्त होने के कारण ग्राम फेरूपुर कठिया तहसील ज्वालापुर जनपद में हरिद्वार में विस्थापित किया गया था,परन्तु गाँव के कुछ दबंग व्यक्ति उन प्लाटो को कब्जाने के प्रयास में है। सभी प्रार्थीयो ने प्लाटो की पैमाईश उपराजस्व निरीक्षक से करवाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता चमन चैहान निवासी सलेमपुर महदूद ने ग्राम सलेमपुर महदूद होलीका दहन स्थल एव विद्यालय के पास खुली मीट की अवैध दुकानों को बंद करवाने एवं सलेमपुर में प्राथमिक विद्यालय व राजकीय इंटर कॉलेज के बहार डाले जा रहे कूड़े साहित गांव में विभिन्न स्थानों पर कूड़े की समस्या के जल्द निस्तारण करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी समता सिंह ने नया हरिद्वार कालोनी में अतिक्रमण हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता पंकज राणा ने सलेमपुर महदूद सिद्धिविनायक कॉलोनी फेस -2 में सरकारी चकरोड,जिसका खसरा नंबर 1772 पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है,प्रार्थी ने अवैध कब्जे को हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया ।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।                

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश बिशनोई,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र उत्तम कुमार तिवारी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहित वर्चुअल माध्यम से भी जिला स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |