Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत:शेरपुर कला में मतदाता सूची सत्यापन अभियान के दौरान हाजी रियाज नूर खान ने युवाओं से नाम जुड़वाने और मतदाता सूची की त्रुटियां दूर कराने की अपील की


पूरनपुर ग्राम पंचायत शेरपुर कला में नए मतदाता जोड़ो अभियान के तहत विभिन्न बूथों पर मतदाता सूचियों का निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया इस दौरान बीएलओ और बूथ एजेंटों की मौजूदगी में सूचियां पढ़कर सुनाई गईं साथ ही नाम, पता और अन्य विवरणों में मिली त्रुटियों को सुधारने पर चर्चा हुई समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बूथ सेक्टर प्रभारी हाजी रियाज नूर खान ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूचियों का अवलोकन किया उन्होंने ग्रामीणों से अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा अपना नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज कराएं साथ ही सभी मतदाता अपने विवरणों की जांच कर त्रुटियों में समय रहते संशोधन कराएं इस दौरान हयात खान एडवोकेट, पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य फहीम बैग, मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य कपिल गुप्ता, सुपरवाइजर फुरकान फरीदी, शमशाद हसन सहित संबंधित बीएलओ मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |