पीलीभीत: विधायक बाबूराम पासवान ने मतदाता जोड़ो अभियान के तहत गांवों में किया जनसंपर्क! नए वोट बनवाने और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की अपील की
November 22, 2026
पूरनपुर। विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जोड़ो अभियान के तहत विधायक बाबूराम पासवान ने विभिन्न गांवों में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया उन्होंने पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करते हुए लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी ग्राम दिलावरपुर में आयोजित बैठक के दौरान विधायक ने बूथ संख्या 241, 242 और 243 पर पहुंचकर बीएलओ से नए मतदाताओं के पंजीकरण और वोट बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी ली उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं साथ ही जिन पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, वे भी आवेदन कर अपना वोट बनवाएं इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं लाभों पर भी चर्चा की गई विधायक ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदाता सूची में भागीदारी जरूरी है कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामनिवास शर्मा, रवि शुक्ला, भगवानदीन, रामसेवक वर्मा, चंद्रप्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
