Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः पूरनपुर में धान खरीद के आंकड़ों में अचानक उछाल, 12 दिन में 64 हजार कुंतल खरीद पर उठे सवाल


पूरनपुर। सरकारी धान खरीद को लेकर पूरनपुर क्षेत्र में सामने आ रहे आंकड़े अब सवालों के घेरे में हैं। दीपावली के बाद महज 12 दिनों के भीतर जिले में खरीद का आंकड़ा 73,814 कुंतल से बढ़कर 2,18,600 कुंतल तक पहुंच गया यानी इस अवधि में करीब 1.45 लाख कुंतल धान की खरीद दर्ज की गई खरीद के आंकड़ों में इतनी तेजी से हुई बढ़ोतरी और जमीनी स्तर पर धान की सीमित आवक के बीच अंतर को लेकर सवाल उठने लगे हैं पूरनपुर मंडी और ग्रामीण क्षेत्रों के कई खरीद केंद्रों पर किसानों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम बताई जा रही है किसानों को धान बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं कुछ केंद्रों पर तौल को लेकर भी शिकायतें सामने आ रही हैं ऐसे में खरीद के सरकारी आंकड़ों और केंद्रों की वास्तविक स्थिति के बीच तालमेल को लेकर पड़ताल की जरूरत महसूस की जा रही है पूरनपुर तहसील क्षेत्र में अब तक 64,662 कुंतल धान की खरीद दर्ज की गई है क्षेत्र में सरकारी खरीद केंद्र संचालित होने के बावजूद किसानों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं कहीं तौल में देरी तो कहीं किसानों को दूसरे केंद्रों पर भेजने के आरोप लग रहे हैं ऐसे हालात में खरीद की प्रक्रिया और दर्ज आंकड़ों का मिलान महत्वपूर्ण हो गया है जिले में धान खरीद के लिए कुल 160 केंद्र संचालित किए गए हैं ऐसे में सवाल उठ रहा है कि दीपावली से पहले और बाद के खरीद आंकड़ों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी किन केंद्रों पर और किस आधार पर दर्ज की गई यदि केंद्रों पर खरीद नियमित रूप से हुई है तो उसका भौतिक सत्यापन भी सामने आना चाहिए किसानों की मांग है कि केंद्रों पर उपलब्ध धान के स्टॉक, खरीद रजिस्टर और ऑनलाइन दर्ज आंकड़ों का मिलान कराया जाए, जिससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |