Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुझे मुख्यमंत्री कहना बंद कर दें, जल्द सत्ता में करेंगे वापसी-एमके स्टालिन


डीएमके के अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने उनको अभी लोगों की तरफ से मुख्यमंत्री बुलाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अनुरोध किया है कि वह इस तरह से संबोधित करना बंद कर दें. इसके अलावा उन्होंने सत्ता में दोबारा वापसी की हुंकार भी एक शादी समारोह में भरी. डीएमके के अध्यक्ष केएन नेहरू फैमिली के पारिवारिक शादी समारोह में पहुंचे थे. जहां उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया.
स्टालिन ने कहा, 'नेहरू परिवार की इस शादी में शामिल होकर मुझे खुशी हो रही है. यह शादी तिरुचिरापल्ली जिले के एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता और उर्जावान पदाधिकारी को एक साथ लाती है. इनमें इस ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण जिले को डीएमके के एक मजबूत गढ़ में बदलने की क्षमता है.'
उन्होंने कहा, 'के एन नेहरू के परिवार की शादी है. गर्व के साथ कहूं तो यह शादी बिल्कुल हमारे अपने परिवार की शादी जैसी है. कुछ लोगों ने नेहरू से कहा था कि भले ही डीएमके सत्ता में नहीं है, फिर भी वे एक मंत्री हैं.'
उन्होंने कहा, 'इसी तरह कुछ लोगों ने मुझसे कहा कि चाहे मैं मुख्यमंत्री के पद पर रहूं या न रहूं, मैं हमेशा मुख्यमंत्री रहूंगा. मौजूदा सरकार का कामकाज बहुत खराब है. इसलिए लोगों से अनुरोध करता हूं कि मुझे मुख्यमंत्री कहकर संबोधित करना बंद कर दें. हमारी सरकार जल्द ही सत्ता में लौटेगी.'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |