Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कुएं की खुदाई के दौरान पत्थरों का मलबा गिरने से 4 मजदूरों की मौत





महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से दर्रनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। सोलापुर जिले के पंढरपुर तालुका के आंबे गांव में कुएं की खुदाई के दौरान पत्थरों का मलबा गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई है। हादसे के कारण इलाके में सनसनी फैल गई जिसके बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस पूरी घटना की जांच के लिए समिति गठित करने की बात कही गई है।

सोलापुर में हुए इस दर्दनाक हादसे को लेकर जिलाधिकारी एस. कार्तिकेयन ने बताया कि कुएं से निकाले गए पत्थरों की जांच कर ब्लास्टिंग में इस्तेमाल किए गए केमिकल का भी पता लगाया जाएगा। इसके साथ ही सोलापुर जिले में अनुमति प्राप्त और बिना अनुमति के खोदे जा रहे कुओं का सर्वेक्षण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी 12 घंटे से अधिक समय तक घटनास्थल पर मौजूद रहे। NDRF ने बताया कि घटना में 4 मजदूरों की मौत हो गई है।

दूसरी ओर महाराष्ट्र के ठाणे में भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार सुबह छठ पूजा के दौरान झील में उतरे 20 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप गुलाब विश्वकर्मा के रूप में हुई है। ये हादसा कालवा रेलवे स्टेशन के पास मफतलाल कंपाउंड परिसर में स्थित झील में हुआ। प्रदीप छठ पूजा के अनुष्ठान के लिए झील में उतरा था। इसी दौरान वह पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा पाया और डूब गया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद सुबह 7:15 बजे उसका शव बरामद किया गया।

वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, ये घटना सुबह करीब 11 बजे खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटे के पास हुआ था। कार सवार श्रद्धालु तुलजापुर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |