Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: बीही गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 9 नवंबर तक गूंजेगी भक्ति की धारा


बल्दीराय/सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के बीही गांव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ पर 1 नवंबर 2026 को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा का समापन 7 नवंबर को होगा। इसके बाद 8 नवंबर को हवन-पूर्णाहुति तथा 9 नवंबर को महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कथाव्यास पंडित मनोज कुमार तिवारी प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, धर्म और सदाचार का वर्णन किया जा रहा है। आयोजन से बीही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान राजेंद्र प्रसाद चैबे हैं। वहीं, जगदेव प्रसाद एवं प्रभावती चैबे भी मुख्य यजमान के रूप में आयोजन से जुड़े हैं। कथा के सफल आयोजन में जगदेव चैबे, विपिन चैबे, कृष्ण कुमार चैबे, राजकुमार चैबे, राजेश कुमार चैबे और अमरेश कुमार चैबे सहित ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने, पुण्य लाभ प्राप्त करने तथा महाप्रसाद एवं भंडारे में शामिल होने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |