Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: दीपावली पर मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने की मांग, उप जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र! बल्दीराय में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी और खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच कराने की उठाई मांग


बल्दीराय/सुल्तानपुर। दीपावली पर्व को देखते हुए बाजारों में मिलावटी मिठाइयों और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री की आशंका को लेकर पत्रकार अनुराग तिवारी ने उप जिलाधिकारी बल्दीराय को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ तहसील क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, मिठाई की दुकानों और निर्माण इकाइयों में सघन जांच अभियान चलाने की अपील की है।

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि त्योहार के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ मिलावटी मावा, नकली पनीर और बासी मिठाइयों की बिक्री की आशंका रहती है। कई दुकानों पर मिठाइयां खुले में रखी जाती हैं और साफ-सफाई का भी उचित ध्यान नहीं दिया जाता। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

पत्रकार ने प्रशासन से संदिग्ध मिठाइयों और मावे के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना जरूरी है। समय रहते जांच अभियान चलने से मिलावट पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |