प्रतापगढः अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 06 से 30 नवम्बर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण
November 05, 2026
प्रतापगढ़। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी पंकज सिंह ने गुरुवार को बताया है कि माह नवम्बर 2026 के सापेक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को दिनांक 06 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक खाद्यान्न का वितरण ई-पॉस वेइंग मशीन के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं द्वारा किया जायेगा। अन्त्योदय कार्डधारकों में 14 किग्रा0 गेहूॅ एवं 21 किग्रा० चावल एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों कों प्रति यूनिट 02 किग्रा0 गेहूँ व 03 किग्रा० चावल (कुल 05 किग्रा०) खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण उचित दर विक्रेताओ द्वारा किया जायेगा। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न न प्राप्त होने की स्थिति में कार्डधारक मोबाइल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की अन्तिम तिथि अर्थात 30 नवम्बर 2026 को खाद्यान्न प्राप्त कर सकेगें। वितरण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षकों से एवं विभागीय टोल फ्री नम्बर, 1800-1800-150 एवं 1967 पर शिकायत की जा सकती है। उन्होने कार्डधारको से अपील करते हुये कहा है कि कतिपय उचित दर विक्रेताओं को उनके आवंटन के सापेक्ष खाद्यान्न अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है तो वे अपना धैर्य बनाये रखे व वितरण में यथोचित सहयोग प्रदान करें। उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि यदि उन्हें माह नवम्बर, 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न की प्राप्ति नहीं हुई है तो इसकी सूचना अपने उचित दर दुकान के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करेगे, और कार्डधारकों को भी सूचित करेगें।
