Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः यातायात अभियान! 220 वाहनों का चालान, छात्रों को किया जागरूक


अमेठी।  सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अमेठी पुलिस द्वारा नवंबर यातायात जागरूकता माह के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तीसरे दिन मंगलवार को थाना अमेठी क्षेत्र के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी शोभनाथ राम ने विद्यार्थियों को यातायात संकेतों, सड़क सुरक्षा के नियमों और वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने की हिदायत देते हुए बताया कि कम उम्र में वाहन चलाना उनके साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। विद्यालय में जागरूकता अभियान के बाद यातायात पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 220 वाहनों का चालान किया गया तथा 4 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। अमेठी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |