Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: दीपावली से पहले खाद्य विभाग का छापा, मिठाई व स्ट्रीट फूड की जांच


जायस/अमेठी। दीपावली पर्व के दृष्टिगत आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक चैधरी के निर्देश पर जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 03 नवंबर 2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य)- सतीश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न स्थानों पर खाद्य प्रतिष्ठानों एवं स्ट्रीट फूड स्टॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस०के० चैहान एवं पूजा गुप्ता ने जायस, बहादुरपुर चैराहा तथा आरजीआईपीटी के सामने संचालित स्ट्रीट फूड स्टॉल एवं ठेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। साथ ही खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। इसके उपरांत टीम द्वारा प्रकाश स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया गया। यहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने के साथ ही मिठाइयों पर यूज्ड बाई डेट (उपयोग की अंतिम तिथि) प्रदर्शित न किए जाने सहित अन्य कमियों को संज्ञान में लिया गया। इस संबंध में प्रतिष्ठान को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के लिए सुधार नोटिस जारी किया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)- सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के दृष्टिगत मिलावट एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि त्योहार को देखते हुए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि जनपदवासियों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |