Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः 53 गर्भवती सहित 400 मरीज का हुआ इलाज


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में लगभग 400 मरीजों का इलाज किया गया।उनकी मुफ्त जांच मुफ्त दवा दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर एचआरपी कैंप का  आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में 53 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 03 महिलाएं एचआरपी चिन्हित हुई।जिनकी जांच के बाद दवा आदि दी गई इन्हीं में 12 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड के लिए रेफर किया गया।लैब पैथालॉजी के तहत 62 जांच हुई जिसमें 17 गर्भवती महिला है। उन्होंने बताया कि इस समय पेट से बीमार रोगी की संख्या बढ़ी है उन्होंने ठड से सतर्कता बरतने की सलाह दी। सोमवार को ओपीडी के तहत डॉक्टर यशवंत राव डॉक्टर रुखसार फार्मासिस्ट बृजेंद्र यादव, व समस्त स्वास्थ्य टीम मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |