प्रतापगढः कीटनाशी लाइसेंस के लिए 15 नवम्बर से निवेश मित्र-3.0 पोर्टल पर करना होगा आवेदन
November 05, 2026
प्रतापगढ़। जिले में जिला कृषि रक्षा अधिकारीध्अनुज्ञापन अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्र ने गुरुवार को कीटनाशी लाइसेंस (अनुज्ञापन पत्र) हेतु आवेदन करने वाले जन सामान्य को सूचित किया है कि निवेश मित्र 2.0 पोर्टल जिस पर कीटनाशी लाइसेंस पर आवेदन किया जा रहा है का संचालन दिनांक 15 नवम्बर 2026 से बन्द हो रहा है निवेश मित्र 2.0 पोर्टल के स्थान पर अब दिनांक 15 नवम्बर 2026 के पश्चात् किसी भी आवेदनकर्ता द्वारा निवेश मित्र 3.0 पोर्टल पर आवेदन किया जाये। भविष्य में निवेश मित्र 2.0 पोर्टल पर आवेदन न किया जाये।
