Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः रास्ते के विवाद में चार पर दर्ज हुआ मुकदमा


लालगंज/प्रतापगढ़। जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र में एक रास्ते के विवाद में महिला के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के जलेशरगंज निवासी शकील पुत्र शहीद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तीन नवंबर की शाम करीब साढ़े छः बजे रास्ते से आने जाने के विवाद को लेकर गांव के शेर अली पुत्र अमीन व ननके पुत्र शेर अली तथा तौआब एवं मेराज पुत्रगण मुन्ना ने मिलकर उसकी पत्नी सायरा बानो के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जान बचाने को महिला घर में भागी तो आरोपियों ने घर में घुसकर भी उसे मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |